J&K: तालिबान का नाम लेकर Mehbooba Mufti ने केंद्र सरकार को 'धमकाया', कहा- 'हमारे सब्र का बांध टूटा तो...'

Updated : Aug 21, 2021 20:33
|
Editorji News Desk

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद पीडीपी (PDP) नेता महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) का रवैया भी बदला-बदला नजर आ रहा है. शनिवार को कुलगाम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महबूबा मुफ्ती ने तालिबान के बहाने केंद्र की मोदी सरकार को धमकी दी है. जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार वाजपेयी के सिद्धांत पर वापस नहीं आती है और पाकिस्तान और कश्मीरियों से बातचीत शुरू नहीं करती है तो बर्बादी होगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कश्मीरी कमजोर नहीं हैं. वो काफी बहादुर और धैर्यवान हैं. उन्होंने अब तक बंदूक नहीं उठाई है.

महबूबा ने कहा कि जिस दिन कश्मीरियों का सब्र का बांध टूट जाएगा, उस दिन सब कुछ खत्म हो जाएगा. उन्होंने कहा है कि भारत अपने पड़ोसी अफगानिस्तान को देखे, जहां से अमेरिका को अपनी सेना बुलानी पड़ी है. अमेरिका बोरिया-बिस्तर बांधकर वापस जाने को मजबूर हुआ है. महबूबा मुफ्ती ने चेतावनी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार के पास अभी भी वक्त है. उन्हे जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर बातचीत करनी चाहिए और जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा वापस करना चाहिए. वर्ना भारत का हाल भी अमेरिका की तरह हो जाएगा.

 

TalibanMehbooba MuftiPDP

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'