J&K Delimitation: परिसीमन आयोग का फैसला- विधानसभा में बढ़ेंगी 7 सीटें, पहली बार ST के लिए होगा आरक्षण

Updated : Jul 09, 2021 18:44
|
Editorji News Desk

जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में परिसीमन का प्रोसेस बड़ी तेजी चल रहा है, जिसके मद्देनजर इस केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा की 7 सीटें बढ़ाई जाएंगी . शुक्रवार को परिसीमन आयोग((Delimitation Commission) ) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये जानकारी दी है. 

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि, परिसीमन की प्रक्रिया अगले साल मार्च तक पूरी कर ली जाएगी, जिसपर 2011 की जनगणना को आधार मानकर काम किया जाएगा. सुशील चंद्रा के मुताबिक, परिसीमन एक कठिन प्रक्रिया है, लेकिन ये बेहद ज़रूरी है. हमें जम्मू-कश्मीर में सात नई सीटें जोड़नी हैं, साथ ही एसटी के लिए भी सीटों को आरक्षित करना है. इनके अलावा 24 सीटें पीओके के लिए अलग रहेंगी. चंद्रा ने बताया कि, इसके लिए परिसीमन आयोग ने तीन दिनों के भीतर 290 से ज्यादा राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात भी की है.

चंद्रा ने जानकारी दी कि, हमने जम्मू-कश्मीर के सभी जिलों के अधिकारियों से मुलाकात की है, सभी ने उन्हें कई महत्वपूर्ण जानकारी दी हैं. साल 1995 में जम्मू-कश्मीर में कुल 12 जिले थे, लेकिन अब यहां 20 जिले हो गए हैं और तहसील की संख्या भी बढ़ी है.

Jammu & KashmirDelimitation CommissionDelimitation

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या