हरियाणा के पंचकूला में आईटीबीपी के जवानों द्वारा एक खतरनाक कोबरा के ऑपरेशन का वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, पंचकूला में स्थित नेशनल ट्रेनिंग सेंटर फॉर डॉग्स एंड एनिमल सेंटर में इस कोबरा का इलाज किया गया था। सफल ऑपरेशन के बाद कोबरा को 15 दिन तक निरीक्षण में रखा गया और फिर जंगल में छोड़ दिया गया।