इटली के सिसिली में मौजूद दुनिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक माउंट एटना में मंगलवार को एक नया विस्फोट हुआ. इससे आसपास का पूरा इलाका गर्म लावे, धुएं और राख के विशाल बादलों से ढ़क गया. इटली के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि ज्वालामुखी के फटने से आसपास के गांवों को कोई खतरा नहीं हुआ. फिर भी अधिकारियों ने एहतियातन कैटेनिया के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बंद करा दिया है. बता दें कि करीब 3,324 मीटर के दायरे में स्थित एटना यूरोप का सबसे लंबा सक्रिय ज्वालामुखी है जो पिछले 5 लाख सालों से अक्सर फटता आ रहा है.