Updated : Apr 15, 2019 12:16
|
Editorji News Desk
सपा नेता आजम खान (Azam Khan) के जया प्रदा (Jaya Prada) के बारे में दिए गए विवादित बयान का मामला गरमाता जा रहा है। जया प्रदा ने पलटवार करते हुए आजम खान पर निशाना साधा है। जया प्रदा ने कहा है कि मेरे लिए ये नई बात नहीं है। साल 2009 में उन्हीं की पार्टी में प्रत्याशी थी। उस समय भी ऐसी टिप्पणी की गई थी। आजम खान को आदत है। अगर ऐसी टिप्पणी नहीं करते हैं तो नई बात होगी।