अंतरिक्ष में भारत का मानव मिशन आगे बढ़ा, रूस में ट्रेनिंग लेकर लौटे पायलट

Updated : Mar 23, 2021 08:45
|
Editorji News Desk

अंतरिक्ष (Space) में अपने पहले स्वदेशी मानव मिशन के लिए भारत ने एक कदम और बढ़ा दिया है. गगनयान मिशन के तहत भारत के चार संभावित अंतरिक्ष यात्री रूस में प्रशिक्षण लेकर भारत लौट आए हैं. अब ये चारों भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organization) के डिजाइन किए गए ट्रेनिंग मॉड्यूल से ट्रेनिंग लेंगे. भारत में ट्रेनिंग के तीन मुख्य भाग होंगे. ऑवरऑल प्रोजेक्ट पर एक मॉड्यूल, चालक दल के सदस्यों के लिए एक मॉड्यूल और फ्लाइट हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर पर एक मॉड्यूल. बता दें कि इन चारों यात्रियों को भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) के पायलटों के एक पूल से चुना गया था. इन चारों ने रूस में अंतरिक्ष की परस्थितियों के अनुसार ढलने की ट्रेनिंग ली है. इस मिशन को दिसंबर 2020 में शुरू किया जाना था लेकिन कोरोना के कारण इसे टाल दिया गया.

ISROGaganyaanRussia

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?