बाइडेन की इज़रायल से सीज़फायर की अपील, नेतन्याहू बोले- लक्ष्य प्राप्ति तक जारी रहेगा ऑपरेशन

Updated : May 19, 2021 22:58
|
AP

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इज़रायली पीएम नेतन्याहू को तुरंत गाज़ा पर हमले बंद करने को कहा है. 10 दिन के इज़रायली हवाई हमलों से गाज़ा में अबतक क़रीब सवा दो सौ लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें 60 से ज़्यादा बच्चे और लगभग 40 महिलाएं शामिल हैं. व्हाइट हाउस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बाइडेन ने नेतन्याहू से बुधवार को फ़ोन पर कहा कि दिन खत्म होने तक वो सीज़फायर की उम्मीद करते हैं. हालांकि इज़रायली प्रधानमंत्री ने कहा है कि जब तक अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर लेता तब तक ये ऑपरेशन जारी रहेगा.

इज़रायल के हवाई हमलों को लेकर बाइडेन की चुप्पी से उनकी रिपब्लिकन पार्टी के अंदर भी नाराज़गी बढ़ रही थी, और बहुत से लॉमेकर इसे तुरंत बंद करने की मांग कर रहे थे. बीते 14 सालों से ब्लॉकेड झेल रहे गाज़ा में इज़राइली हमलों से करीब 20 अस्पताल तबाह हो चुके हैं और पहले ही ज़रूरी चीजों की किल्लत से जूझ रहे गाज़ा पट्टी में दवाइयों की भी किल्लत हो गयी है.
आपको बता दें कि झगड़ा अल अक़्सा मस्जिद को लेकर शुरू हुआ जिसे मुसलमान और यहूदी दोनों अपना धार्मिक स्थल मानते हैं लेकिन क़ब्ज़ा इज़रायल के पास है. यहां विरोध कर रहे मुसलमानों पर इज़रायली सेना के कथित ज़ुल्म के बाद और मस्जिद के आस पास मौजूद बहुत से मुसलमानों को वहां से जबरन हटा कर उनके घर क़ब्ज़ा करने के बाद 10 मई को हमास ने इस्रायल पर रॉकेट दाग़ थे जिसके बाद से ये झगड़ा शुरू हुआ और इजरायल ने गाज़ा पर बमबारी शुरू की.

IsraelHamasGaza stripAmericaBidenNetanyahuIsrael Defence Forces

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?