अमेरिका की पहल पर मिडिल ईस्ट की राजनीति में बड़े बदलाव हुए हैं. इस बीच इजरायल के शिक्षा मंत्री ने सरकारी रेडियो पर कहा कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू और सउदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच नियोम शहर में मुलाकात हुई है. अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट माइक पॉम्पेओ इस दौरान मौजूद रहे. हालांकि सउदी के विदेश मंत्री ने ऐसी किसी मुलाकात से इंकार किया है और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी इस पर कमेंट करने से इंकार कर दिया.