इज़रायल- फिलिस्तीन संघर्ष अभी भी जारी, गाज़ा में 20 लाख लोगों पर मानवीय संकट मडराया

Updated : May 20, 2021 09:46
|
Editorji News Desk

फिलिस्तीन(Palestine) और इज़राइल (Israel)  के बीच तनाव कम नहीं हो रहा है और इस बीच हालात और खराब होते जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार को इज़राइली हमले में गाजा का अल अस्टल परिवार का 40 सदस्यों का घर मलबे में तब्दील हो गया, हालांकि हमले की सूचना मिलने की वजह से पांच मिनट पहले सब लोग भाग गए. वहीं इज़राइली सेना ने कहा है कि उनकी ओर से बुधवार को खान यूनिस और राफा के शहरों के आस पास हमास के आतंकी ठिकानों पर हमले किए, जिसमें 52 विमानों ने 25 मिनट के भीतर 40 भूमिगलत लक्ष्यों को टारगेट बनाया, तो इधर गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया कि इन हमलों में एक महिला की मौत हो गई और आठ लोग जख्मी हो गए.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गाजा में 17 अस्पताल क्षतिग्रस्त हैं और 20 लाख लोग मानवीय संकट से जूझ रहे हैं. यहां 6 लाख छात्र स्कूल छोड़ चुतके हैं और करीब 72 हजार लोग अपना घर बार छोड़कर पलायन कर चुके हैं . संघर्ष में अब तक 63 बच्चों और 36 महिलाओं समेत 219 फिलिस्तीनी मारे गए हैं जबकि 12 इजराइली नागरिकों की मौत हुई है.

IsraelPalestine

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?