गाजा में इजराइली एयरस्ट्राइक में अल जजीरा और AP समेत कई मीडिया ऑफिस तबाह

Updated : May 15, 2021 20:04
|
Editorji News Desk

इजरायल द्वारा गाजा पट्टी में लगातार 6 दिनों से बमबारी जारी है. इजरायल ने गाजा में कई इमारतों को तबाह किया है और बमबारी में कई लोगों की जानें भी गई हैं. शनिवार को इजरायल ने एक घंटे की चेतावनी देते हुए कहा था कि गाजा शहर में स्थित उस बिल्डिंग को बम से उड़ाने वाले हैं जिसमें अल जजीरा समेत बाकी अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के ऑफिस हैं. इसी बिल्डिंग में न्यूज एजेंसी एपी का भी दफ्तर था जिसके एक पत्रकार ने ट्वीट कर कहा कि इजरायली सेना की धमकी के बाद वो 11वीं मंजिल से नीचे उतर आए. वहीं अल जजीरा के एक पत्रकार ने कहा कि मात्र 2 सेकंड में बिल्डिंग तबाह हो गई और सबकुछ खत्म हो गया. वो यहां 11 सालों से काम कर रहे थे लेकिन अब कुछ नहीं बचा. रिपोर्ट्स के मुताबिक गाजा पट्टी में अबतक 140 लोगों की जान जा चुकी है, जिसमें 39 बच्चे हैं. अबतक करीब 950 लोग घायल हुए हैं.

Israel-GazaIsraeli air strikesIsrael-Gaza fight continuesIsrael Defence Forces

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?