वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) के फाइनल मुकाबले में इशांत शर्मा (Ishant Sharma) ने दिग्गज गेंदबाज कपिल देव का बेहद खास रिकॉर्ड तोड़ दिया है. टेस्ट मैच के दूसरे दिन डेविड कॉन्वे का विकेट लेने के साथ ही इशांत इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं.
कॉन्वे का विकेट इशांत के लिए इंग्लैंड में 44वां शिकार था, जबकि कपिल देव ने इंग्लैंड में 43 टेस्ट विकेट हासिल किए थे. इंग्लैंड की धरती पर इशांत ने 13वें टेस्ट मैच में ये कारनामा किया.