कोरोना वायरस के कारण आम लोगों से लेकर बॉलीवुड स्टार्स भी बुरी स्थिति से जूझ रहे हैं. दिवंगत अभिनेता इरफ़ान खान (Irrfan Khan) की पत्नी सुतापा (Sutpa) ने भी अपने एक करीबी के लिए आईसीयू बेड (ICU Bed) की गुहार लगाई थी लेकिन इंतजाम नहीं हो सका और रिश्तेदार ने दम तोड़ दिया.
इसके बाद सुतापा ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी भड़ास निकाली है और कहा है कि मैं कभी नहीं भूलूंगी, मुझे आईसीयू बेड नहीं मिला क्योंकि वो छोटा राजन नहीं थे. सुतापा ने अपना गुस्सा सरकार पर जाहिर करते हुए फेसबुक पोस्ट में लिखा कि, 'अगर हमारी सरकारें हिंदू और मुस्लिम त्योहारों को मनाने के बजाए ऑक्सीजन प्लांट्स लगाने पर जोर देतीं तो वो सभी लोग हमारे साथ होते जो ऑक्सीजन की कमी से मर गए.'