दिवंगत अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) के बेटे बाबिल खान (Babil Khan) ने एक्टिंग की वजह से कॉलेज छोड़ दिया है. इसकी जानकारी बाबिल ने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा कि वह अपने 'प्यारे दोस्तों' को याद करेंगे जिन्होंने उनका इतना साथ दिया.
बाबिल ने लिखा - 'मैं तुम्हें बहुत मिस करूंगा मेरे प्यारे दोस्तों. मुंबई में मेरा एक बहुत छोटा सा सर्किल है, जिसमें मुश्किल से 2-3 दोस्त हैं. तुमने मुझे एक अजनबी शहर में घर दिया और मुझे यहां का होने का एहसास दिलाया. थैंक यू, मैं तुम्हें बहुत प्यार करता हूं. मैं आज सब छोड़ रहा हूं, ताकि अब मैं अपना सबकुछ एक्टिंग को दे सकूं. गुडबाय, यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टमिंस्टर. मेरे सच्चे दोस्तों मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं.'
बाबिल नेटफ्लिक्स की वेबसीरीज ‘क़ाला’ से डेब्यू करने जा रहे हैं. इस सीरीज में तृप्ति डिमरी उनके अपोजिट दिखाई देंगी. इसके अलावा वो डायरेक्टर शूजित सरकार की फिल्म में भी नजर आएंगे.