दिवंगत एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) के बेटे बाबिल खान (Babil) अक्सर अपने पिता को याद कर उनकी अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी और अपने दिवंगत पिता की कुछ पुरानी तस्वीरें (old pics) फैंस के साथ साझा की हैं.
इन तस्वीरों में इरफान अलग अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं. एक तस्वीर में इरफान को निर्देशक होमी अदजानिया के साथ देखा जा सकता है, जिनके साथ उन्होंने 'अंग्रेजी मीडियम' में काम किया था.
एक अन्य तस्वीर में बाबिल और इरफान को एक साथ समय बिताते हुए देखा जा सकता है. बाबिल ने अपने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है, 'मैं इतनी मेहनत कर रहा हूं, काश आप यहां इस बात की गवाही देने के लिए मौजूद होते.'