Irrfan Khan Death Anniversary : इरफान खान हिंदी सिनेमा का एक ऐसा सितारा जिसकी चमक आज भी है बरकरार

Updated : Apr 29, 2021 20:12
|
Editorji News Desk

बॉलीवुड के दिग्गज अदाकार इरफान खान (Irrfan Khan)ने आज ही के दिन यानी 29 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. 2 साल तक न्यूरो डोक्रीन ट्यूमर से परेशान इरफान बीते साल जिंदगी की जंग हार गए. इरफान भले ही चले गए, लेकिन उनकी अदाकारी ने लोगों के जहन में ऐसी छाप छोड़ी है कि उनके किरदार आज भी फैंस के दिलों में जिंदा हैं.
यूं तो इरफान 90 के दशक से ही फिल्मों में कर रहे हैं लेकिन कई असफल फिल्‍मों के बाद चीजें तब बदलीं जब लंदन बेस्‍ड डायरेक्‍टर आसिफ कपाड़िया ने उन्‍हें 'द वॉरियर' में लीड रोल दिया. 2001 में यह फिल्‍म कई इंटरनैशनल फिल्‍म फेस्टिवल्‍स में दिखाई गई जहां से इरफान दुनियाभर में जाना-माना चेहरा बन गए. एक नजर डालते हैं कुछ फिल्मों में निभाए उनके किरदार पर.....
पान सिंह तोमर का नाम आते ही जहन में सबसे पहले इरफान की तस्वीर सामने आती है. जिसमें इरफान ने एथलीट से डकैत बने पान सिंह तोमर की भूमिका निभाई थी. अपनी एक्टिंग से उन्होंने इस किरदार में जान फूंक दी थी.

तब्बू और शाहिद कपूर स्टारर विशाल भारद्वाज की फिल्म हैदर में इरफान मकबूल के किरदार में नजर आए थे. मकबूल के अपराधी होने के साथ इश्क करने के अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया था.

फिल्म लंच बॉक्स तो आपको याद होगी इस फिल्म में इरफान खान ने डायलॉग्स नहीं बल्कि अपनी आंखों से अपनी बातें कही हैं. अपनी चुप्पी में भी इरफान उन सीन्स में कई बातें बोल रहे थे.
पीकू फिल्म में निभाया ट्रक ड्राइवर का किरदार आज भी अपना अंदाज बयां करता है. ये तो सिर्फ चुनिंदा नाम हैं इनके अलावा इरफान 'रोड टू लद्दाख', 'हासिल', 'मकबूल', 'रोग' जैसी फिल्‍मों में नजर आए और उनके काम की सराहना हुई. इरफान कई फिल्‍मों में विलन के रोल में भी नजर आए. उन्हें 'हासिल' के लिए बेस्‍ट विलन का फिल्‍मफेयर अवॉर्ड भी दिया गया. 'स्‍लमडॉग मिलेनअर', 'न्‍यू यॉर्क', 'ये साली जिंदगी', 'डी-डे', 'मदारी', 'हिंदी मीडियम', 'करीब करीब सिंगल' जैसी फिल्‍मों से उन्‍होंने अपनी ऐक्टिंग का लोहा मनवाया.

Irrfan khanDeath anniversaryHaider

Recommended For You

editorji | भारत

History 05th July: दुनिया के सामने आई पहली 'Bikini', BBC ने शुरू किया था पहला News Bulletin; जानें इतिहास

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History 4 July: भारत और अमेरिका की आजादी से जुड़ा है आज का महत्वपूर्ण दिन, विवेकानंद से भी है कनेक्शन

editorji | एडिटरजी स्पेशल

Hathras Stampede: हाथरस के सत्संग की तरह भगदड़ मचे तो कैसे बचाएं जान? ये टिप्स आएंगे काम

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History 3 July: 'गरीबों के बैंक' से जुड़ा है आज का बेहद रोचक इतिहास

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History: आज धरती के भगवान 'डॉक्टर्स' को सम्मानित करने का दिन, देखें इतिहास