चीन के साथ दोस्ती बढ़ा रहे ईरान (Iran) ने अब भारत को बड़ा आर्थिक झटका दिया है. ईरान ने भारत को फरजाद बी गैस परियोजना (Project) से बाहर कर अरबो डॉलर के नुकसान की ओर धकेल दिया है. इस गैस फील्ड की खोज भारत की ओएनजीसी विदेश लिमिटेड ने की थी, लेकिन ईरान ने अब इस गैस फील्ड को खुद ही विकसित करने का फैसला लिया है.
ईरान के पेट्रोलियम मंत्रालय की आधिकारिक न्यूज एजेंसी शाना की रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल ईरानियन ऑयल कंपनी (NIOC) ने फारजाद बी गैस फील्ड का विकास करने के लिए लिए पेट्रोपार्स ग्रुप के साथ 1.78 अरब डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. इससे पहले भी दोनों देशों के बीच बढ़ी दूरियों क चर्चा थी, जब ईरान ने चाबहार रेलवे लिंक परियोजना के लिए भारत के 2 अरब डॉलर के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था.