आमिर खान की बेटी आइरा खान (Ira Khan) अपनी लव लाइफ को लेकर काफी ओपन हैं और रिश्ते पर खुलकर बात करती हैं. आइरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे (Nupur Shikhare) के साथ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह खूब मस्ती करती दिख रही हैं. साथ ही दोनों एक दूसरे के प्रति प्यार भी जता रहे हैं.
तस्वीर शेयर करते हुए आइरा ने लिखा, 'यह कितना ड्रामेबाज है.' वहीं नूपुर कमेंट बॉक्स में लिखते हैं, 'ड्रामेबाज? कौन? मैं? नो.. नो.. नो.. ठीक है शायद हो सकता है लेकिन मैं तुमसे प्यार करता हूं ना.'
ये भी पढ़ें: क्यों Katrina Kaif की शादी के लगने लगे कयास? जानिए ऐसा क्या हुआ
बता दें कि इस साल वैलेंटाइन वीक पर आइरा ने नूपुर क साथ अपने रिश्ते की बात कबूल की थी.