आमिर और किरण (Aamir-Kiran Divorce) के तलाक के बाद आइरा खान (Ira Khan) ने पहला पोस्ट किया तो वह चर्चा में आ गया. कुछ ही घंटों में उनका यह पोस्ट वायरल हो गया. आइरा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- 'अगला रिव्यू कल! आगे क्या होने वाला है?' उनके इस पोस्ट के बाद फैंस भी सोच में पड़ गए कि आखिर कल वह किस बारे में बात करने वाली हैं.
वहीं हिना खान (Hina Khan) ने टूटे दिल के इमोजी के साथ विरल भियानी के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, 'बेस्ट होने के साथ हर किसी को यह सीखना चाहिए कि किस तरह आप मुश्किलों को हैंडल कर सकते हैं. कुछ नहीं तो ग्रेसफुल ही सही, आप दोनों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं.'
वहीं दूसरे पोस्ट में हिना ने लिखा, 'एक मासूम बच्चे के कंधे अपने माता-पिता के गलत फैसलों और विकल्पों का भार उठाने के लिए नहीं बने थे. चलो अपने बच्चों की खातिर ग्रेसफुल बनें... अभी भी और आगे भी, प्लीज.'