UP काडर के सीनियर IPS अफसर अमिताभ ठाकुर को इस साल मार्च में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जबरन रिटायर कर दिया था. तो 'जबरिया रिटायर्ड' IPS ठाकुर को कुछ इस तरह यूपी पुलिस लखनऊ में उनके घर से ले गई. लखनऊ पुलिस ने शुक्रवार को अमिताभ ठाकुर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर उन्हें अरेस्ट किया है. मामला उस लड़की से जुड़ा है जिसने BSP सांसद अतुल राय पर रेप का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह किया था. आपको बता दें कि ठाकुर ने एलान किया है कि वो गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे.
वहीं अमितभ ठाकुर की पत्नी ने कहा है कि - "जब से उन्होंने योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने की बात कही है, तब से लगातार हमें प्रताड़ित किया जा रहा है. कल जब उन्होंने गोरखपुर जाने की बात की तो आज पहले हमारे घर पर सुबह पहले कई पुलिस फोर्स को तैनात किया गया और दोपहर में गिरफ्तार कर लिया गया. पूछने पर कोई कारण नहीं बताया गया, न ही कोई डॉक्यूमेंट दिया." उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए कहा- "अगर केवल पीड़िता के बयान को सच माना जाए तो मेरे पास ऐसे फुटेज हैं जिनमें पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए तमाम बातें कहीं हैं और उनको भी अन्याय के लिए जिम्मेदार कहा है. तो क्या उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा ? "
यह भी पढ़ें: Sonu Sood: केजरीवाल सरकार ने सोनू को 'मेंटॉर कार्यक्रम' का एंबेसडर बनाया, जानें राजनीति पर क्या बोले ?