ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर खिलाड़ियों ग्लेन मैक्सवेल और आरोन फिंच को बड़ा झटका लगा है. इन दोनों को ही उनकी IPL टीमों ने रिलीज कर दिया है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आरोन फिंच को बाहर का रास्ता दिखा दिया तो बुरी तरह फ्लॉप रहे ग्लेन मैक्सवेल को किंग्स XI पंजाब से बाहर होना पड़ा है. मैक्सवेल ने यूएई में काफी निराश किया था. उधर मुंबई ने जहां टीम ने अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को इस साल रिलीज कर दिया है वहीं चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से हरभजन सिंह की विदाई हो गई है. हरभजन के अलावा केदार जाधव, पीयूष चावला और मुरली विजय को भी अलविदा कह दिया गया है. हालांकि CSK ने अनुभवी सुरेश रैना को टीम में बरकरार रखा है. दरअसल IPL-14 के लिए आठों टीमों को अपने खिलाड़ियों की लिस्ट देने की समय सीमा बुधवार की थी. उन्हें बताना था कि वो किसे रख रहे हैं और किसे रिलीज कर रहे हैं.