इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने RCB के खिलाफ धुआंधार बल्लेबाजी की. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सबसे सफल गेंदबाज हर्षल पटेल को उन्होंने एक ही ओवर में 5 छक्के लगाए और कुल 37 रन जमाए. पहली चार गेंद गेंद पर जडेजा ने जोरदार छक्का लगाया जिसमें से एक नो बॉल भी शामिल था. पांचवीं गेंद पर उनके बल्ले से एक और छक्का निकला और आखिरी गेंद पर चौका आया. टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे महंगा ओवर करने के मामले में अब यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से हर्षल पटेल के नाम हो गया है. बता दें कि इससे पहले 2011 में कोच्चि टस्कर्स की टीम के प्रशांत परेमेश्वरन को आरसीबी की तरफ से खेलते हुए क्रिस गेल ने इतने ही रन मारे थे.