इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन (IPL-2021) के चौथे मैच में पहली बार कप्तानी कर रहे राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने शानदार शतक जड़ा. हालांकि सैमसन की बेहतरीन पारी टीम के काम नहीं आयी और राजस्थान को पंजाब के खिलाफ 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा. मैच के शुरूआत में मिले जीवनदान का सैमसन ने भरपूर फायदा उठाया. सैमसन ने 119 रनों की ताबड़तोड़ पारी में 12 चौके और 7 छक्के लगाए. इसके साथ ही सैमसन ने कप्तान के तौर पर डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रेयस अय्यर के नाम था जिन्होनें कप्तान के तौर पर डेब्यू मैच में कोलकाता के खिलाफ नाबाद 93 रन बनाए थे.