IPL 2021: एक बार फिर मैदान पर दिखा धोनी-रैना का याराना, तस्वीर वायरल

Updated : Apr 01, 2021 17:09
|
Editorji News Desk

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आगाज 9 अप्रैल से हो रहा है. पिछला सीजन खराब बीतने के बाद इस बार CSK जमकर तैयारी कर रही है. CSK की तैयारी के बीच कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना की दोस्ती की एक तस्वीर सामने आई है. सुरेश रैना ने इस तस्वीर को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए सुरेश रैना ने कैप्शन में लिखा है- आंख से आंख हमेशा नहीं, लेकिन दिल से दिल हमेशा मिलते हैं. रैना और धोनी की यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है. वहीं इस तस्वीर को फैन्स काफी पंसद भी कर रहे हैं. बता दें कि सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी का याराना काफी पुराना है. धोनी के इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के दिन ही रैना ने भी संन्यास का ऐलान कर दिया था.

CSKpictureMahendra Singh DhoniSuresh RainaDhoniIPL 2021

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video