BCCI ने कई खिलाड़ियों की कोरोना (Covid-19) रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आईपीएल 2021(IPL 2021) को फिलहाल स्थगित कर दिया है. 9 अप्रैल से शुरू हुए आईपीएल के इस सीजन में 29 मैच खेले गए थे. टूर्नामेंट के 31 मैच और बाकी हैं. ऐसे में सवाल कि बाकी बचे हुए मैच कब खेले जाएंगे. इसका जवाब बीसीसीआई (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला (Rajeev Shukla) ने दिया है. स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए राजीव शुक्ला ने कहा कि एक बात मैं साफ करना चाहता हूं कि आईपीएल को रद्द नहीं किया गया है, बल्कि इसे टाला गया है. आईपीएल-14 के बचे हुए मैच होंगे. कोविड की स्थिति में सुधार होता है, तो इसके बारे में निर्णय लिया जाएगा. शुक्ला ने आगे कहा कि निलंबन का सुझाव देने वाली रिपोर्ट केवल 5 दिनों या एक सप्ताह के लिए है, ये बात भी सच नहीं है. ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि पांच दिन या एक सप्ताह के बाद टूर्नामेंट फिर से शुरू होगा, लेकिन यह संभव नहीं है. ब