आईपीएल सीजन 14 में बस अब कुछ दिन ही बचे हैं. ज्यादातर खिलाड़ी अपने अपने कैंप पहुंचने लगे हैं. तो वहीं, इस सीजन हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) कोलकाता नाइट राइडर्स के कैंप से जुड़े. मुंबई और चेन्नई का हिस्सा रह चुके हरभजन मौजूदा सीजन कोलकाता से खेलते नजर आएंगे. केकेआर (KKR) ने उन्होंने 2 करोड़ रुपये में खरीदा है. इसके अलावा, कई खिलाड़ी कोरोना वायरस गाइडलाइन को फॉलो करते हुए क्वारंटीन हैं. केकेआर खेमे ने अपने ट्विटर हैंडल से खिलाड़ियों की प्रैक्टिस सेशन की भी क्लिप्स साझा की है. बता दें कि दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स का पहला मैच 11 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ है.