आईपीएल सीजन 14 में नई जर्सी में उतरने वाले ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) इन दिनों मुंबई के होटल में क्वारंटीन में हैं. जहां वे खूब मस्ती करते देखे जा सकते हैं. भज्जी, साउथ की मूवी के एक गाने पर जमकर डांस करते नजर आए. उन्होंने इसका वीडियो भी शेयर करते हुए लिखा कि आईपीएल 2021 कमिंग... हाउ इज़ द जोश ?...साथ ही अपनी नई टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और पुरानी टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को टैग किया. बता दें कि मौजूदा सीजन हरभजन सिंह केकेआर खेमे की ओर से गेंदबाजी करेंगे. उससे पहले हरभजन आईपीएल के 10 सीजन मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते थे.