iPhone 13 Pre-Order in India: प्रीमियम स्मार्टफोन मेकर Apple की लेटेस्ट फ्लैगशिप सीरीज iPhone 13 के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं. Apple ने इंडिया, US और UK समेत 30 से ज्यादा देशों में इसका प्री-ऑर्डर शुरू किया है.
यूजर्स Apple ऑनलाइन स्टोर, ई-कॉमर्स साइट्स और ऑफलाइन चैनलों के जरिये अपने फेवरेट डिवाइस के लिए प्री-ऑर्डर कर सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीरीज में आने वाले सभी स्मार्टफोन्स 24 सितंबर से मिलने लगेंगे.
बता दें कि Apple ने 14 सितंबर को iPhone 13 Series के तहत चार नए स्मार्टफोन्स लॉन्च किए थे. इनमें iPhone 13, iPhone 13 mini, iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max शामिल हैं.
कीमत की बात करें तो iPhone 13 सीरीज का प्राइस 69,900 रुपये से शुरू होकर Pro Max के लिए 1,29,900 रुपये तक जाता है.
ये भी पढ़ें| Apple iPhone 13 Series: Apple ने iPhone लवर्स को दिए 4 तोहफे, 13 Series में 4 iPhones का ऑप्शन