लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पारित किए जाने के बाद से त्रिपुरा में तनाव बना हुआ है. हालात को देखते हुए सरकार ने अगले 48 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाएं बंद कर दी हैं. प्रशासन का मानना था कि माहौल ख़राब करने के लिए अफवाहें फैलाई जा रही हैं. इसी कारण एहतियात बरतते हुए सरकार ने नेट और एसएमएस की सुविधा को बंद कर दिया है. इससे पहले विधेयक के विरोध में NESO द्वारा बुलाए गए बंद में भाग लेने वाले प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को त्रिपुरा के धलाई जिले के एक बाजार में आग लगा दी. इस बाजार में ज्यादातर दुकानों के मालिक गैर-आदिवासी हैं.