महिला दिवस के मौके पर यूपी के आगरा में केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय की तरफ से एक अनूठी पहल की गई. इस दौरान ASI यानी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के तहत आने वाली इमारतों में महिलाओं की एंट्री को निशुल्क कर दिया गया. इन इमारतों में ताज महल भी शामिल है. प्रशासन की तरफ से दी गई ये छूट न केवल भारतीय बल्कि विदेशी महिलाओं के लिए भी लागू थी. इस दौरान महिलाओं ने इस अनूठी मुहिम की काफी प्रशंसा की.