International Day of Yoga 2021:योग से रहें निरोग

Updated : Jun 21, 2021 09:01
|
Editorji News Desk

International Day of Yoga 2021: योग से न केवल शरीर के अंगों बल्कि मन, मस्तिष्क और आत्मा में भी संतुलन बनाया जा सकता है.  योग के महत्व को देश ने ही नहीं बल्कि दुनिया ने भी माना है. इसलिए पूरा विश्व 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (Yoga Day 2021) के रूप में मनाता है. 27 सितंबर 2014 को यूनाइटेड नेशन जनरल एसेम्ब्ली की बैठक में अंतराराष्‍ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्‍ताव पास किया गया और 21 जून 2015  (International Yoga Day Date) को पूरे विश्‍व में पहली बार मनाया गया इंटरनेशनल योग डे. 

भारत में योग का इतिहास हज़ारों साल पुराना है.  योग से सिर्फ शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक समस्याओं से भी छुटकारा पाया जा सकता है. इस दिन को मनाने का मकसद योग के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है. इस बार योग दिवस की थीम है योग फॉर वेलनेस यानी 'स्वास्थ्य के लिए योग'

कोरोना के दौरान लोग शारीरिक रूप से परेशान होने के साथ साथ मानसिक रूप से भी परेशान हो रहे हैं.  कोरोना रिस्ट्रिक्शन्स की वजह से अपने घरों में बंद रहने के कारण भी लोगों में डिप्रेशन और एंग्जायटी के मामले काफी बढ़े हैं. जिससे बाहर निकलने में योग और प्राणायाम ने काफी मदद की है. 

इस दौरान लोगों का रुझान योग की तरफ काफी बढ़ा है और उन्होंने इसे अपनी ज़िन्दगी का एक हिस्सा बना लिया. यूनाइटेड नेशन ने भी इस बात का ज़िक्र करते हुए कहा कि कोविड 19 के बीच क़्वारंटीन और आइसोलेशन के दौरान लोगों का मनोसामाजिक तौर पर ध्यान रखने और कोरोना से रिकवरी में योग काफी मददगार साबित हुआ है.

इसलिए आप जहां भी हों हर रोज़ अपने दिन की शुरुआत योग के साथ करें.

 

International Yoga DayYoga Day 2021

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी