विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने आमिर देशों से अपील की है के वो बच्चों को वैक्सीन लगाए जाने के कार्यक्रम को टाल कर टीकों को गरीब देशों को देने पर विचार करें. संस्था के चीफ टेड्रोस एडहनॉम गिब्रयेसॉस ने कहा कि बीते साल की तुलना में महामारी इस बार ज्यादा भयंकर है और अमीर देशों को चाहिए कि वो WHO की कोवैक्स स्कीम के तहत वैक्सीन दान करने पर विचार करें. संस्था ने भारत की स्थिति को लेकर भी चिंता जताई है. साथ ही उन्होंने कुछ अन्य देशों के ढीले-ढाले रवैये की भी आलोचना की है.