न्यूजीलैंड को बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे मैच से पहले बड़ा झटका लगा है क्योंकि अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर हेमस्ट्रिंग के चलते पहले मैच में नहीं खेलेंगे. प्लंकेट शील्ड के मैच में फील्डिंग करते वक्त टेलर चोटिल हुए थे.
20 मार्च से शुरु हो रही तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए टेलर की जगह मार्क चैपमेन को टीम में जगह दी गई है. हालांकि न्यूजीलैंड के कोच ने कहा कि टेलर जल्द ही फिट हो जाएंगे और अगले दो वनडे मैचों के लिए टीम की हिस्सा रहेंगे.