Infosys के कर्मचारियों को जल्द जाना पड़ सकता है ऑफिस, कोरोना की धीमी रफ्तार के तहत दफ्तर खोलने की तैयारी

Updated : Jul 22, 2021 12:49
|
Editorji News Desk

कोरोना की कम होती रफ्तार और सामान्य (normalcy) होते हालातों के बीच टेक जायंट इंफोसिस (tech giant Infosys) करीब डेढ़ साल बाद दोबारा दफ्तरों को खोलने (work from offices) की तैयारी में है. रॉयटर्स (Reuters) के मुताबिक, इंफोसिस ने अपने कर्मचारियों को एक मेमो भेजा है कि वे फिर से ऑफिस से काम शुरू कर सकते हैं.

मेमो (memo) में इंफोसिस ने कहा है कि टीकाकरण कवरेज (vaccination coverage) बढ़ने के साथ देश में कोरोना से सुरक्षा की स्थिति (safety situation) में सुधार हो रहा है. इंफोसिस के मुताबिक, कंपनी के करीब 99 फीसदी कर्मचारी घर से काम कर रहे थे, और अब कंपनी की कोशिश है कि अगले कुछ महीनों में ज्यादा से ज्यादा कर्मचारी ऑफिस से काम करें.

इससे पहले टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) ने महीने की शुरुआत में कहा था कि उसे सितंबर तक अपने सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों का टीकाकरण हो जाने उम्मीद है, और उसके बाद कंपनी कभी भी कर्मचारियों को ऑफिस से काम करने पर फैसला ले सकती है.

ये भी पढ़ें: IT Company HCL की तैयारी, बेहतरीन काम करने वाले कर्मचारी करेंगे मर्सिडीज-बेंज की सवारी

EmployeesInfosysCoronaoffice

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study