Indore: पीटे गए मुस्लिम चूड़ी वाले पर पुलिस ने POCSO समेत 9 केस दर्ज किए, गृह मंत्री ने बताई थी उसकी गलती

Updated : Aug 23, 2021 14:50
|
Editorji News Desk

Indore Bangle Seller: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक गरीब चूड़ी वाले युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मुस्लिम चूड़ीवाले से मारपीट के मामले में वीडियो वायरल होने के बाद से मध्य प्रदेश सरकार की किरकिरी हो रही है, विपक्षी दल भी शिवराज सरकार को घेर रहे हैं. खासकर राज्य के गृह मंत्री के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया जा रहा है. दरअसल नरोत्तम मिश्रा ने उलटा पीड़ित चूड़ी वाले पर दोष मढ़ते हुए आरोप लगाया कि वो अपना धर्म छिपाकर इलाके में चूड़ी बेच रहा था इसलिए ये विवाद हुआ. हालांकि चूड़ी वाले ने अपने बयान में कहा है कि उसपर गलत आरोप लगाए गए हैं और उसकी दोनों आईडी असली है. 

वहीं राज्य कांग्रेस के नेताओं ने इस मामले में नरोत्तम मिश्रा के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए शिवराज से कार्रवाई की मांग की है.  

लेकिन राज्य पुलिस के मुखिया गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के आरोपों के बाद इंदौर पुलिस ने सोमवार शाम तक पीड़ित चूड़ी वाले पर POCSO जैसी गंभीर धाराओं समेत कुल 9 मामले दर्ज कर दिए. पुलिस ने कहा है कि चूड़ी वाले पर एक छठी क्लास की बच्ची ने छेड़खानी का केस दर्ज कराया है. 

वहीं इससे पहले राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने केस का संज्ञान लेते हुए इंदौर के कलेक्टर को नोटिस भेजकर पूछा कि धर्म पूछ कर अल्पसंख्यक शख्स पर क्यों हमला हुआ और पुलिस ने क्या किया. आयोग ने ऐसे सांप्रदायिक हमले को देश के सेक्युलर ढांचे पर चोट बताया है.

ये भी पढ़ें: Caste Census: जातीय जनगणना पर बन गई 'बात'? नीतीश की अगुवाई में PM से मिले बिहार के नेता

 

IndoreViral videoNarottam MishraPOCSO Case

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या