पानी और मिट्टी दोनों में ही उग जाएंगे...ऑक्सीजन देने वाले ये हैं कुछ लो मेंटनेंस पौधे

Updated : May 18, 2021 15:48
|
Editorji News Desk

फेफड़ों के बेहतर स्वास्थ्य और ऑक्सीजन लेवल (Oxygen Level) बढ़ाने में डायट और एक्सरसाइज की तरह पौधे भी अहम रोल निभाते हैं. पौधे ना सिर्फ नैचुरल तरीके से ऑक्सीजन को बढ़ाते हैं बल्कि घर की सुंदरता भी बढ़ाते हैं.

कई लोगों को ग्रीनरी का शौक होता है. वो घरों में छोटे छोटे पौधे लगाकर सजाते है, पर बिजी लाइफस्टाइल के चलते वो पौधों की देखरेख नहीं कर पाते. समय-समय पर पानी देने के साथ उनकी मिट्टी और खाद का भी ध्यान रखना पड़ता है नहीं तो पौधे खराब होने लगते हैं.

यह भी पढ़ें | इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए नाश्ते में शामिल करें ये फ़ूड आइटम्स

ऐसे में हम बता रहे हैं कुछ ऐसे पौधों के बारे में जिन्हें आप मिट्टी और पानी दोनों में ही उगा सकते हैं और ज्यादा मेनटेन करने की भी जरूरत नहीं होती है।

1. मनी प्लांट (Money Plant)

ऐसे पौधों में सबसे आम है Pothos Plant, जो मनी प्लांट के नाम से काफी पॉपुलर है, ये यह घर के अंदर हवा से फॉर्मल्डिहाइड, बेंजीन और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसे जहरीली तत्वों को बाहर निकालकर हवा की क्वालिटी सुधारता है और रात में ऑक्सीजन छोड़ता है. अच्छी बात ये हैं कि ये पौधा पानी और मिट्टी दोनों में ही उग सकता है और इसे तेज धूप की भी जरूरत नहीं पड़ती

2. पीस लिली (Peace lily)

पीस लिली एक सदाबहार पौधा है जो किसी भी मौसम में उग सकता है. हवा की क्वालिटी को सुधारने के साथ साथ ये एक होम डेकोर की तरह भी काम आता है. बस इसे उगाने के लिए ये ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है कि इसपर धूप सीधी ना पड़े.

3. स्नेक प्लांट (Snake Plant)

स्नेक प्लांट एयर प्यूरिफायर पौधा है जो घर के वातावरण की हवा को शुद्ध करता है. ये 'Mother in law's Tongue' यानि सास की जुबान के नाम से जाना जाता है. इसकी खासियत ये है कि ये रात में कार्बन मोनोऑक्साइड को ऑक्सीजन में बदल देता और हवा में ठंडक बनाए रखता है. बेडरूम को सजाने के लिए ये प्लांट बेस्ट ऑप्शन है

4. एलोवेरा (Aloe Vera)

एलोवेरा के हेल्थ बेनेफिट्स से हम सभी अच्छे से वाकिफ है. घर की एयर क्वालिटी सुधारने वाले बेहतरीन पौधों में से एक एलोवेरा भी है. 'Wonder Plant' के नाम से मशहूर ये स्नेक प्लांट की तरह ही रात में ऑक्सीजन छोड़ता है. ऐसा मानना है कि एक एलोवेरा का पौधा 9 एयर प्यूरीफायर्स के बराबर होता है. ये हर मौसम और मिट्टी में आसानी से लग जाता है.

5. स्पाइडर प्लांट (Spider Plant)

तीखी तलवार जैसी पत्तियों स्पाइडर प्लांट सदाबहार पौधा है इसे पूरे साल उगाया जा सकता है. ये कम धूप में भी अच्छे से प्रकाश संश्लेषण करने के लिए जाना जाता है. हवा में मौजूद कार्बन मोनोऑक्साइड, स्टेरीन और गैसोलीन को हटाकर हवा को शुद्ध बनाता है.

मनी प्लांट, एलोवेरा, पीस लिली जैसे ये पौधे घर में हवा को शुद्ध रखने और ऑक्सीजन की मात्रा बनाए रखने के लिए सबसे किफायती ऑप्शन हैं. इन्हें घर में लगाने के साथ साथ दूसरों को तोहफे में भी आप दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें | इन 5 नैचुरल तरीकों से घर पर आसानी से बढ़ाएं ब्लड ऑक्सीजन लेवल

home decoroxygenindoor plant

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी