अगर आप एक सुबह उठें और पाएं कि आपके घर के आसपास की सड़कें खून की नदी में तबदील हो गईं हैं तो आपको कैसा लगेगा? ऐसा ही मंजर इंडोनेशिया के एक गांव में हुआ है. इंडोनेशिया के पेकलोंगन शहर के एक गांव की तस्वीरें और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हैं. इनमें देखा जा सकता है कि कैसे व्यस्त सड़कों पर चारों तरफ ये लाल रंग बिखरा हुआ है. बता दें कि ये लाल रंग खून नहीं है. दरअसल भारी बारिश के बाद यहां बाढ़ आई थी. साथ ही इस इलाके में डाईंग का काम बहुत होता है. स्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि बारिश के पानी के साथ फैक्ट्रियों से निकला हुआ डाई का लाल रंग मिल गया. जिसके बाद ऐसा नजारा सामने आया. इससे पहले भी यहां एक बार ऐसे ही हरे रंग का पानी सड़कों पर नजर आया था.