Tokyo Olympics: कुश्ती में निराशा भरा दिन, दीपक पूनिया ब्रॉन्ज़ से चूके तो विनेश फोगाट भी बाहर

Updated : Aug 05, 2021 18:22
|
Editorji News Desk

टोक्यो ओलंपिक्स (Tokyo Olympics) में गुरुवार को कुश्ती के मुकाबलों के नतीजे भारत के लिए निराशा लेकर आए, 86 किग्रा कैटेगरी में पहलवान दीपक पूनिया (Diapk Punia) ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेले गए मुकाबले में हार गए, उन्हें सैन मरीनो के माइल्स अमीन ने मात दी. मुकाबला इतना कड़ा था कि एक वक्त पूनिया 2-1 से आगे चल रहे थे लेकिन अंतिम कुछ सेकेंड्स में अमीन ने अविश्वसनीय दांव लगाकर तीन अंक हासिल किए और पदक भी अपने नाम कर लिया. इससे पहले सेमीफाइनल में पूनिया को अमेरिका के डेविड मौरिस टेलर ने हराया था. हालांकि उनके पिता ने कहा कि दीपक अभी युवा हैं और उनके पास और मौके आएंगे

वहीं महिला रेसलिंग में भी भारत का दिन अच्छा नहीं रहा. 53 किलोग्राम के क्वार्टर फाइनल में विनेश फोगाट बेलारूस की वेनेसा कालादजिन्सकाया से हारकर ओलंपिक्स से बाहर हो गईं. वेनेसा पूरी तरह से विनेश पर हावी दिखीं. यूरोपिय चैंपियन वेनेसा ने बढ़िया खेल दिखाया और विनेश उनके डिफेंस को भेदकर अंक जुटाने में विफल रही.

ये भी पढें- Naveen Patnaik: हॉकी में भारत की जीत के बाद ट्रेंड हुए ओडिशा के CM, जानें लोग उन्हें क्यों दे रहे बधाई

OlympicWrestlingwrestlersTokyo

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video