डॉक्टरों पर हमले के खिलाफ 18 जून को प्रदर्शन करेगी IMA

Updated : Jun 12, 2021 17:22
|
Editorji News Desk

कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के दौरान देश के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ हिंसा की बढ़ती घटनाओं पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (Indian Medical Association) ने नाराजगी जताई है. शनिवार को IMA अध्यक्ष डॉक्टर जे.ए. जयलाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले के खिलाफ 18 जून को प्रदर्शन करने का ऐलान किया, हालांकि इस दौराना सभी अस्पताल खुले रहेंगे, उन्होंने बताया कि 'सेव द सेवियर' के नारे के साथ डॉक्टर्स काली पट्टी, काले मास्क और काली शर्ट पहनकर विरोध दर्ज कराएंगे. जयलाल ने कहा कि बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, यूपी और कर्नाटक समेत कई जगहों पर कोरोना वार्ड में काम कर रहे डॉक्टरों के साथ मारपीट की गई जिसमें उन्हें काफी चोट आई. IMA अध्यक्ष ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा को लेकर सरकार से सीआरपीसी और आईपीसी के प्रावधानों के साथ एक केंद्रीय सुरक्षा कानून लाए जाने की मांग की.

बता दें कि कोरोना संक्रमण (Corona Infection) की दूसरी लहर की चपेट में आने से अब तक 719 डॉक्‍टरों की मौत हो चुकी है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सबसे ज्‍यादा बिहार में 111, दिल्‍ली में 109, उत्‍तर प्रदेश में 79 और पश्चिम बंगाल में 63 डॉक्‍टरों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. 

 

CoronaCorona PandemicIndian Medical AssociationAttackHospitalIMA

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?