'इंडियन आइडल 12' (Indian Idol 12) पर भी कोरोना की मार पड़ी है. हाल ही मे शो के होस्ट आदित्य नारायण कोरोना (Aditya Narayan) संक्रमित हो गए थे और अब शो के टॉप कंटेस्टेंट पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan corona positive) को भी कोरोना होने की खबर सामने आई है. पवनदीप को एक होटेल में क्वॉरंटीन किया गया है और उनका वहीं पर इलाज चल रहा है. खबरों के मुताबिक पवनदीप में हल्के-फुल्के लक्षण नजर आने के बाद उनका कोविड टेस्ट किया गया जो पॉजिटिव आया.