TV के पॉपुलर सिंगिंग रिएलिटी शोज में से एक इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) विवादों के चलते इन दिनों काफी सुर्खियों में है. इस बीच सिंगर कुमार सानू (Kumar Sanu) ने विवाद से शो की टीआरपी बढ़ने की बात कही है. शो में कई बार बतौर गेस्ट पहुंचे कुमार सानू ने हिन्दुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, 'जितनी गॉसिप होगी, टीआरपी बढ़ेगी, समझा करो, बड़ी बात नहीं है.'
उन्होंने आगे कहा - 'टैलेंट अपना रास्ता निकाल ही लेता है और ये शोज टैलेंट को सामने लेकर आते हैं, लेकिन आगे क्या? सिर्फ इंडियन आइडल ही नहीं हर शो टैलेंट को पब्लिक प्लैटफॉर्म पर लेकर आते हैं. हो सकता है कि उन्हें इंडस्ट्री में मौका न मिले, उन्हें इस मंच पर कुछ काम और पैसा कमाने का मौका मिल सकता है.'
आपको बता दें, कुछ दिन पहले Indian Idol 12 में बतौर मेहमान पहुंचे अमित कुमार को लेकर ये खबर समाने आई थी कि उन्हें शो में जबरदस्ती कंटेस्टेंट्स की तारीफ करने के लिए कहा गया है. जिसके बाद से शो लगातार विवादों में है.