पुलवामा का बदला पेरिस में लेगा भारत, पाकिस्तान को करेगा बेनक़ाब
Updated : Feb 18, 2019 19:23
|
Editorji News Desk
पुलवामा में आतंकी हमला होने के बाद भारत अब पाकिस्तान को हर फ्रंट पर दरकिनार करने की कोशिश में है. इसी के तहत भारत पेरिस में मौजूद फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) को पाकिस्तान के खिलाफ डॉजियर सौंपने की तैयारी कर रहा है. FATF अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकी फंडिंग की मॉनिटरिंग करता है. भारत की कोशिश पाकिस्तान को ब्लैकलिस्ट कराने की है. और इसके लिए सुरक्षा एजेंसियां पुलवामा हमले के पुख्ता सबूत इकट्ठा कर रही हैं, ताकि पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेनकाब किया जा सके. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक डॉजियर में जैश के पाकिस्तान के साथ संबंधों को उजागर किया जाएगा, और ये बताया जाएगा कि कैसे इस आतंकी संगठन को पाकिस्तान से मदद मिलती है.
Recommended For You