कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते केसों और वैक्सीन की शॉर्टेज की खबरों के बीच देश के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है.सोमवार को वैक्सीन मामले की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (Subject Expert Comittee) ने रूस की स्पुतनिक V (Sputnik V) को आपात इस्तेमाल की मंज़ूरी दे दी है. हालांकि अब भी इसे DCGI से औपचारिक मंजूरी मिलना बाकी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्पुतनिक वी की ओर से ट्रायल डेटा पेश किया गया, जिसके आधार पर ये मंजूरी मिली.
स्पुतनिक वी को रूस में गैमलेया रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी द्वारा डेवलेप किया गया है, एक्सपर्ट कमेटी की मंज़ूरी के बाद DCGI इसके डेटा का मूल्यांकन करेगा, जिसके बाद इस पर अंतिम मुहर लग जाएगी. डॉ. रेड्डी के सहयोग से स्पुतनिक वी ने भारत में 1600 उम्मीदवारों पर 3 क्लिनिकल ट्रायल किए है. इसके साथ ही भारत के पास कोविशील्ड और कोवैक्सीन के साथ ही तीन वैक्सीन हो जाएंगी.
यह भी पढ़ें | नया कोरोना स्ट्रेन 3 गुना ज्यादा खतरनाक, संपर्क में आने वाले 80-90% लोगों को बना रहा शिकार: AIIMS