विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO के कोवैक्स प्लान के तहत भारत को अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना की वैक्सीन की 75 लाख खुराकें मिलेंगी. ये जानकारी WHO के दक्षिण पूर्व एशिया की निदेशक डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह (Dr. Poonam Khetrapal Singh) ने समाचार एजेंसी ANI को दी.
बता दें कि जून में ही अमेरिकी बायोटेक्नोलॉजी कंपनी मॉडर्ना (American company Moderna) ने ऐलान किया था कि भारत ने उसकी वैक्सीन को देश में आयात के लिए मंजूरी दे दी है, ताकि आपातकालीन इस्तेमाल में इसे लाया जा सके.
इससे पहले नीति आयोग (NITI Aayog) के सदस्य वीके पॉल ने कहा था कि सरकार मॉडर्ना और फाइजर से कोविड-19 वैक्सीन को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर रही है, इसमें किसी भी कानूनी कार्यवाही से छूट का मुद्दा भी शामिल है.
बता दें कि भारत में अब तीन तरह की कोरोना वैक्सीन का इस्तेमाल हो रहा है. जिसमें कोविशील्ड, कोवैक्सीन और स्पुतनिक-वी शामिल है.