अफगानिस्तान(Afghanistan) में लगातार खराब होते हालातों के बीच भारत ने कहा है कि वो वहां रह रहे अल्पसंख्यक सिख और हिंदुओं(Minoirty Sikh and Hindu) को सुरक्षित निकालने के लिए मदद करेगा. भारत अफगानिस्तान में लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और काबुल में अपने दूतावास को भी खुला रखने वाला है.
भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हमारी नजर अफगानिस्तान की स्थिति पर है और कोई भी फैसला खुफिया रिपोर्ट्स के आधार पर लिया जाएगा. इससे पहले भारत सरकार ने कांधार और मजार ए शरीफ में अपने कॉनसुलेट का कामकाज जारी रखने की बात कही थी लेकिन हालात बिगड़ते देख भारत ने अपने वाणिज्य दूतावासों से राजनयिकों और स्टाफ को वापस बुला लिया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि भारत सरकार ने पहले भी 380 से ज्यादा परिवारों को भारत आने में मदद की थी. साथ ही विदेश मंत्रालय ने अफगानिस्तान में मौजूद भारतीयों के लिए जल्द से जल्द वापस देश लौटने की हिदायत को दोहराया.
यह भी पढ़ें: Afghan-Taliban War: तालिबान का बढ़ता कब्जा, अफगान सरकार ने 'पावर शेयरिंग' की करी पेशकश