अमेरिका और जापान के बाद भारत दुनिया का तीसरा ऐसा देश है जिस पर साइबर अटैकर्स की नजर है. Acronis Cyberthreats की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2020 में भारतीय कंपनियों पर होने वाले साइबर अटैक में 50 फीसदी से अधिक अटैक मेज रैंसमवेयर वाले हैं. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि साल 2020 में हर दिन 31 फीसदी विदेशी और भारतीय कंपनियां साइबर अटैक की शिकार हुई हैं. वर्क फ्रॉम होम होने की वजह से हैकर्स का काम आसान हो गया है क्योंकि ऑफिस के बाहर नेटवर्क की सिक्योरिटी कमजोर हो जाती है.