एक रिपोर्ट में सामने आया है कि भारत के ई-कॉमर्स (E-commerce) सेक्टर में साल 2024 तक करीब 27 फीसदी की वृद्धि हो सकती है. यानी ई-कॉमर्स क्षेत्र के साल 2024 तक करीब 99 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है. EY-IVCA ट्रेंड बुक 2021 कि तरफ से जारी इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना महामारी के कारण लोगों का रुझान ऑनलाइन शॉपिंग (Online Shopping) की तरफ बढ़ा है और साल 2025 तक भारत में 2200 लाख ऑनलाइन शॉपर्स होंगे.
रिपोर्ट में कहा गया कि भारत के छोटे और मध्यम कारोबारी तेजी से टेक्नोलॉजी को अपना रहे हैं और इसकी वजह से डिजिटल नेटिव स्टार्टअप बढ़ने की भी उम्मीद है.