भारत ने अपनी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल 'ब्रह्मोस' के लैंड अटैक वर्जन की सफल टेस्टिंग कर ली है. भारतीय सेना ने मंगलवार को अंडमान और निकोबार द्वीप से इस क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया. सेना के मुताबिक अलग-अलग रेंज से इसका टेस्ट किया जा रहा है. भारत की इस मिसाइल से पानी, जमीन और हवा में दुश्मन को तबाह किया जा सकता है.इस मिसाइल की मार करने की क्षमता अब 400 किलोमीटर हो गई है.