दो दिनों के बाद देश में कोरोना के मामलों में मामूली कमी हुई है. मंगलवार को आए स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में 24 हजार 492 नए कोरोना केस आए और 131 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 20,191 लोग रिकवर हुए हैं. इससे पहले सोमवार को देश में 26 हजार से ज्यादा केस आए थे.
नए आंकड़ों के मुताबिक, अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 14 लाख 9 हजार 831 हो गए हैं. कुल 1 लाख 58 हजार 856 लोगों की जान जा चुकी है. एक करोड़ 10 लाख 27 हजार 543 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं.
देश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2 लाख 23 हजार 432 हो गई है . सबसे ज्यादा खराब स्थिति महाराष्ट्र की है. देश के करीब 65 फीसदी नए केस इसी राज्य से आ रहे हैं. देश में अब तक 3 करोड़ 29 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है.
यह भी पढ़ें: कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंतित सरकार, 17 मार्च को पीएम मोदी करेंगे सभी मुख्यमंत्रियों से वर्चुअली संवाद