भारतीय बल्लेबाजों की 'दहाड़', ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा इतिहास
Updated : Jun 09, 2019 19:43
|
Editorji News Desk
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों का बोलबाला रहा. टीम इंडिया ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 352 रन बनाए, जो कि वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है. भारत के इस रिकॉर्ड स्कोर में उसके टॉप 3 बल्लेबाज़ों यानी कि रोहित, धवन और विराट की भूमिका सबसे अहम रही. धवन ने शानदार शतक जड़ा और 117 रन बनाए तो वहीं रोहित ने 57 रन जबकि विराट ने 82 रन की पारी खेली. वर्ल्ड कप में साल 2011 के बाद दूसरी बार ऐसा हुआ जब भारतीय टॉप ऑर्डर के तीनों बल्लेबाज़ों ने 50 + का स्कोर बनाया है.
Recommended For You