भारत और पाकिस्तान के बीच दो साल बाद दिल्ली में सिंधु नदी के पानी को लेकर मंगलवार को बैठक होगी. ये सिंधु नदी पर बने स्थायी आयोग की 116वीं बैठक होगी. पाकिस्तानी विशेषज्ञों के दल का नेतृत्व सिंधु पानी के कमिश्नर सैयद मुहम्मद मेहर अली शाह करेंगे. वहीं भारत की तरफ से भारतीय सिंधु कमिश्नर पीके सक्सेना दल का नेतृत्व करेंगे. दो दिवसीय बैठक में पानी के शेयरिंग और दोनों देशों के कई मुद्दों पर बातचीत होगी.